Homeदुनियाकैप्टन स्मित मच्छार को मिला सर्वोच्च सम्मान, UAE के राष्ट्रपति ने गले...

कैप्टन स्मित मच्छार को मिला सर्वोच्च सम्मान, UAE के राष्ट्रपति ने गले लगाया, दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायेद II’

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कॉकपिट में हुई डरावनी घटना ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छर ने अदम्य साहस दिखाते हुए 174 यात्रियों और क्रू सदस्यों की जान बचाई थीं। अब UAE के राष्ट्रपति ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायेद II’ से नवाजा है।
आसमान में मौत को मात देकर सैकड़ों बेकसूर जिंदगियां बचाने वाले फ्लाईदुबई के कैप्टन मच्छार को दुबई के प्रतिष्ठित सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद द्वितीय, फर्स्ट Class से सम्मानित किया गया है। समारोह में जब घायल हाथ में ब्रेस पहने कैप्टन स्मित अपने क्रू के साथ पहुंचे तो हर आंख इस असली हीरो के जुनून और समर्पण को देखकर गर्व और सम्मान से भर गई।

शाही परिवारों के सदस्यों के बीच कैप्टन स्मित का सम्मान
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने तो कैप्टन मच्छार को गले से लगा लिया। इस मौके पर दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम और दोनों अमीरात के शाही परिवारों के सदस्य भी मौजूद थे। इस अवसर पर फ्लाईदुबई के कैप्टन के साथ साथ क्रू मेंबर्स को सम्मानित किया।
ऑर्डर ऑफ जायेद II’ सम्मान का क्या है महत्व?
बता दें कि’ऑर्डर ऑफ जायेद II’ यूएई का एक प्रतिष्ठित नागरिक और सैन्य सम्मान है, जो देश और समाज के लिए असाधारण, साहसिक व उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को प्रदान किया जाता है। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद ने क्रू सदस्यों को पदक सौंपते हुए कहा कि संकट के समय उनका साहस, जिम्मेदारी का अहसास और तुरंत निर्णय लेने की क्षमता यूएई के विमानन क्षेत्र के उच्चतम मानकों को दर्शाती है।

आसमान में बचाई थी 174 यात्रियों और क्रू की जिंदगी
30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान के दौरान ओमान के को-पायलट ने ज्यादा से ज्यादा जिंदगियां तबाह करने के इरादे से कॉकपिट में अचानक हमला कर दिया था। इस भयानक और खौफनाक स्थिति में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने खुद गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अदम्य साहस और बेमिसाल सूझबूझ का परिचय दिया। दर्द से तड़पते हुए भी उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया जिससे क्रू मेंबर्स और यात्रियों ने तेजी से नीचे गिरते विमान में हमलावर को-पायलट को काबू में कर लिया। इसके बाद UAE के अटॉर्नी जनरल डॉ. हमद सैफ अल शम्सी ने 9 अक्टूबर को एक बयान में बताया था कि इस घटना के आरोपी ओमानी सह-पायलट का इरादा ज्यादा से ज्यादा लोगों को नुकसान पहुंचाना था।

वहीं, आपको बता दें कि PM मोदी और कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल से न्योता मिला है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन कर के PM मोदी और कैप्टन स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img