Homeखेलवैभव सूर्यवंशी ने ICC T20I रैंकिंग में मारी लंबी छलांग, टॉप-50 खिलाड़ियों...

वैभव सूर्यवंशी ने ICC T20I रैंकिंग में मारी लंबी छलांग, टॉप-50 खिलाड़ियों में हुए शुमार

आईसीसी की तरफ से 28 अक्टूबर को जारी की गई लेटेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम के युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लंबी छलांग लगाने में कामयाब रहे हैं, जिसमें अब वह टॉप-50 प्लेयर्स में शुमार हो गए हैं।
भारतीय टीम अभी न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां वह 5 मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों को जीतने के बाद सीरीज में अजेय बढ़त लेने में कामयाब हो गई है। 27 अक्टूबर को खेले गए इस टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 199 रनों के टारगेट को सिर्फ 13.2 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर चेज कर लिया जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जहां शतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे तो वहीं उनके साथ पारी की शुरुआत करने उतरे 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का भी कमाल देखने को मिला जिन्होंने 19 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के लगाने के साथ कुल 45 रनों की पारी खेली। वैभव अपनी इस इनिंग के दम पर अब आईसीसी की तरफ से जारी की गई लेटेस्ट टी20 रैंकिंग में टॉप-50 प्लेयर्स में शामिल हो गए हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने लगाई 9 स्थानों की छलांग
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जब वैभव सूर्यवंशी को ईशान किशन के चोटिल होने के बाद प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था तो वह नंबर-3 की पोजीशन पर बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए। तीसरे टी20 मुकाबले में वैभव को ओपनिंग में भेजा गया और यहां उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी की जिसने मुकाबले को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया। वैभव अब अपनी 45 रनों की पारी के दम पर आईसीसी की तरफ से 28 अक्टूबर को जारी की गई लेटेस्ट टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 9 स्थानों की छलांग लगाने के साथ अब 45वीं पोजीशन पर पहुंच गए हैं, जिसमें वैभव यदि इस सीरीज के बाकी बचे 2 मुकाबलों में भी अपने बल्ले का कमाल दिखाते हैं तो अपनी रैंकिंग में और सुधार कर लेंगे।

नमन धीर ने भी लगाई 320 स्थानों की छलांग
भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 2 टी20 मैचों में जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी नमन धीर भी अपनी आईसीसी टी20 रैंकिंग में काफी सुधार करने में कामयाब रहे हैं, जिसमें उन्होंने कुल 320 स्थानों की छलांग लगाई है लेकिन अभी टॉप-100 प्लेयर्स में शुमार होने के लिए उनको और भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा, जिसमें अभी वह बल्लेबाजी रैंकिंग में 504वें नंबर पर हैं तो वहीं ऑलराउंडर खिलाड़ियों की रैंकिंग में 288वें नंबर पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img