HomeभारतBJP की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का दूसरा दिन आज, नितिन...

BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का दूसरा दिन आज, नितिन नवीन और CM योगी गोरखपुर में निकालेंगे पदयात्रा

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारों के साथ बीजेपी सड़कों पर है। उसकी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ का आज दूसरा दिन है। पार्टी चीफ नितिन नवीन और CM योगी आज गोरखपुर में पदयात्रा निकालेंगे।
बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का आज दूसरा दिन है। नितिन नवीन और सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में गोरखपुर में पदयात्रा निकाली जाएगी। दिल्ली, भोपाल और पूर्णिया में भी पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उधर, वोट चोरी और SIR को लेकर कांग्रेस के नैरेटिव को तोड़ने के लिए बीजेपी लगातार सड़क पर है। आज बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ सीएम योगी मोर्चा संभालेंगे। गोरखपुर में सीएम योगी के साथ नितिन नवीन आज पदयात्रा करेंगे। उनके साथ यूपी बीजेपी चीफ पंकज चौधरी भी होंगे। गोरखपुर के अलावा एमपी, बिहार, दिल्ली और महाराष्ट्र में भी पदयात्रा निकाली जाएगी। भोपाल में सीएम मोहन यादव और जेपी नड्डा पदयात्रा निकालेंगे, जबकि दिल्ली में रेखा गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल यात्रा निकालेंगे। वहीं, बिहार के पूर्णिया में पदयात्रा की कमान असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के हाथों में होगी।
थोड़ी देर में पद यात्रा निकालेंगे नितिन नवीन
BJP उत्तर प्रदेश ने X पर पोस्ट किया है कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की पदयात्रा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करने को पूरा उत्तर प्रदेश उत्साहित है।
पदयात्राओं के जरिए लोकतंत्र-विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेंगे- ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि लोकतंत्र के खिलाफ कांग्रेस जो साजिश रच रही है, उसके विरोध में आज गोरखपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एक पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। इन पदयात्राओं के जरिए हम कांग्रेस और INDIA ब्लॉक की लोकतंत्र-विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेंगे।
पंकज चौधरी ने की पदयात्रा में शामिल होने की अपील
गोरखपुर में पदयात्रा को लेकर यूपी बीजेपी चीफ पंकज चौधरी ने अपने X पोस्ट में लिखा, ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में 4 नवंबर को आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। आइए, एक साथ मिलकर विपक्ष के झूठ और अराजकता के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से कदम बढ़ाएं।’

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img