Homeमीडियाजितिया से पहले बाजार में बढ़ी खरीदारी, मछली के दाम चढ़े

जितिया से पहले बाजार में बढ़ी खरीदारी, मछली के दाम चढ़े

पर्व को लेकर हिरणपुर बाजार में उमड़ी भीड़, सब्जी और फलों की कीमतों में भी तेजी

हिरणपुर। जितिया पर्व को लेकर शुक्रवार को हिरणपुर बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाजार में चहल-पहल बढ़ी रही। खासकर मछली की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखने को मिली। पर्व को लेकर लोगों ने मछली के अलावा सब्जी और फलों की भी जमकर खरीदारी की।

बताया गया कि जितिया पर्व को लेकर 2 अक्टूबर को नहाय-खाय, 3 अक्टूबर को व्रत एवं उपवास तथा 4 अक्टूबर को पारणा किया जाएगा। पर्व से पहले खरीदारी को लेकर बाजार में काफी भीड़ रही। मछली की मांग बढ़ने के कारण इसके दाम भी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहे। विभिन्न किस्म की मछलियां करीब 300 से 500 रुपये प्रति किलो की दर से बिकीं। इसके बावजूद खरीदारों की संख्या में कमी नहीं आई।

वहीं, पर्व को लेकर सब्जियों और फलों की मांग में भी इजाफा हुआ है। मांग बढ़ने के साथ कई सब्जियों और फलों के दाम में भी तेजी देखी गई। पर्व की तैयारियों में जुटे लोगों ने अपनी जरूरत के अनुसार सामान की खरीदारी की।

बाजार में बढ़ी भीड़ से दुकानदारों में भी उत्साह देखने को मिला। दोपहर से शाम तक बाजार में खरीदारी का सिलसिला जारी रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img