HomeBusinessशेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 225 अंक और निफ्टी 62 अंक...

शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 225 अंक और निफ्टी 62 अंक नीचे खुला; Tata Consumer समेत इन शेयरों में तेजी

भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को कमजोर शुरुआत की। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स 225.19 अंक गिरकर 73,381.56 पर खुला तो निफ्टी 61.80 अंक टूटकर 22,691.40 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में कुल 1,244 शेयरों में तेजी रही, जबकि 1,000 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।
भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार, 27 अक्टूबर को कमजोर शुरुआत की। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में आ गए। हालांकि, बाजार में गिरावट के बावजूद कई शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, बीएसई लिमिटेड और बजाज ऑटो जैसे शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। दूसरी ओर, IT और मेटल सेक्टर के कई शेयरों पर दबाव रहा।
सेंसेक्स और निफ्टी में कितनी गिरावट?
कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 225.19 अंक यानी 0.31% गिरकर 73,381.56 पर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी 61.80 अंक यानी 0.27% फिसलकर 22,691.40 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला। करीब 1,244 शेयरों में तेजी रही, जबकि 1,000 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, 158 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

टाटा कंज्यूमर समेत इन शेयरों में तेजी
निफ्टी के प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स सबसे आगे रहा। इसमें 3.25% की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा बीएसई लिमिटेड में 1.89%, बजाज ऑटो में 1.56%, श्रीराम फाइनेंस में 1.47% और मैक्स हेल्थकेयर में 1.34% की बढ़त देखने को मिली। NTPC, सन फार्मा, इटरनल, पावर ग्रिड, हिंडाल्को और अडानी एंटरप्राइजेज। बैंकिंग सेक्टर में SBI और कोटक महिंद्रा बैंक में मामूली बदलाव देखने को मिला, जबकि कुछ अन्य बैंकिंग शेयरों पर दबाव बना रहा।

IT और मेटल शेयरों में बिकवाली
गिरावट वाले शेयरों में इन्फोसिस सबसे ज्यादा दबाव में रहा। इसके शेयर 2.51% टूटे। टीसीएस में 1.29%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.40%, एशियन पेंट्स में 1.16% और जेएसडब्ल्यू स्टील में 0.98% की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा टाटा स्टील, ग्रासिम, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी लाल निशान में कारोबार करते दिखे।

सेक्टरों का कैसा रहा हाल?
सेक्टोरल आंकड़ों के मुताबिक, निफ्टी आईटी में 1.57% की गिरावट रही, जबकि निफ्टी बैंक 0.28% नीचे था। निफ्टी सर्विसेस में भी 0.52% की कमजोरी दर्ज की गई। दूसरी ओर, निफ्टी फार्मा 0.61% और निफ्टी पीएसयू बैंक 0.51% चढ़े। निफ्टी रियाल्टी में 0.29% की बढ़त रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img