Homeभारतपुडुचेरी की थट्टानचावडी सीट पर NR कांग्रेस के अशोक आनंद की बड़ी...

पुडुचेरी की थट्टानचावडी सीट पर NR कांग्रेस के अशोक आनंद की बड़ी जीत

पुडुचेरी के थट्टानचावडी सीट पर हुए उपचुनाव के लिए हुए मतदान के वोटों की गिनती आज हुई है। इस सीट पर एन आर कांग्रेस के आकाश आनंद ने बड़ी जीत दर्ज की है।
पुडुचेरी के थट्टानचावडी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती आज सुबह आठ बजे से हुई। इस सीट से AINRC उम्मीदवार (BJP और AIADMK समर्थित) अशोक आनंद, कांग्रेस के उम्मीदवार ई. विनायगम, DMK उम्मीदवार के. सेतु सेल्वम और CPI के उम्मीदवार ए.एम. सलीम के बीच कड़ा मुकाबला रहा। इस सीट के लिए छह अक्टूबर को मतदान हुआ था। इस सीट पर AINRC उम्मीदवार अशोक आनंद ने बड़ी जीत हासिल की है।
पुडुचेरी की थट्टानचावडी सीट पर NR कांग्रेस की बड़ी जीत
पुडुचेरी की थट्टानचावडी सीट से एन आर कांग्रेस के अशोक आनंद ने बड़ी जीत हासिल की है।
थट्टानचावडी में सभी चार राउंड्स की गिनती पूरी
थट्टानचावडी में सभी चार राउंड्स की गिनती लगभग पूरी, NR कांग्रेस के अशोक आनंद को अब 13358 वोट मिले, कांग्रेस के विनायगम को अब तक 4876 वोट मिले।
चौथे राउंड की गिनती में NR कांग्रेस के अशोक आनंद आगे
पुडुचेरी उपचुनाव: थट्टानचावडी सीट पर चौथे राउंड की गिनती के बाद NR कांग्रेस के अशोक आनंद करीब 7 हज़ार वोटों के अंतर से आगे चल रहे
थट्टनचावड़ी में NR कांग्रेस की जीत तय
पुडुचेरी की थट्टनचावड़ी विधानसभा सीट पर NR कांग्रेस ने जीत लगभग अपने पाले में कर ली है। पार्टी के उम्मीदवार अशोक आनंद ने 4,600 वोटों की बढ़त बना रखी है। इस बढ़त के साथ थट्टनचावड़ी सीट पर मुकाबले की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है।

पुडुचेरी में AINRC ने बनाई बढ़त
पुडुचेरी में, सत्ताधारी ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) ने थट्टानचावडी में शुरुआती बढ़त बना ली है; यहां गिनती के पहले राउंड के बाद उम्मीदवार अशोक आनंद 3,273 वोटों से आगे हैं।

अशोक आनंद आगे
ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस के अशोक आनंद आगे चल रहे हैं 3209 (+ 1987)

अशोक आनंद आगे चल रहे हैं
ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस के अशोक आनंद आगे चल रहे हैं 3209 (+ 1987)

आठ टेबल पर चार राउंड में EVM के वोटों की गिनती जारी
पुडुचेरी: थट्टानचावड़ी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है, जिसमें आठ टेबल पर चार राउंड में EVM के वोटों की गिनती की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img