Homeस्थानीयमध्य प्रदेश के मंत्री नारायण सिंह पंवार के पैतृक घर में चोरी,...

मध्य प्रदेश के मंत्री नारायण सिंह पंवार के पैतृक घर में चोरी, बेटे ने दर्ज कराई FIR; कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के मंत्री नारायण सिंह पंवार के पैतृक घर में चोरी का मामला सामने आया है। घर में रखे गए 80 हजार रुपये कैश चोरी हो गए।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र के सेमलापार गांव में मध्य प्रदेश शासन के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार के घर में अज्ञात चोर ने ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान कर राज्य मंत्री के घर से पेटी का ताला तोड़कर ₹80000 नगद चुरा कर ले गया। इस घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। राजगढ़ जिले में राज्य मंत्री के घर हुई चोरी की वारदात के बाद अब पुलिस की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
मंत्री के बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

सुठालिया थाना प्रभारी अनिल राहोरिया ने बताया कि सेमलापार गांव में राज्य मंत्री की पत्नी राजेश्वरी पंवार रहती है। कुछ काम से गुरुवार शाम को ब्यावरा आ गई थी इसके बाद रात में मकान का ताला लगा हुआ था। इसी बीच चोर ने मौका पाकर सुने मकान का ताला तोड़ दिया। इसके बाद घर के अंदर रखी पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे 80000 रुपए चुरा लिया। इस घटना के बाद पुलिस ने मंत्री पंवार के बेटे राजेंद्र पंवार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

गांव में चल रहा है मकान का कार्य

पुलिस ने बताया कि राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार के मकान का कार्य अभी निर्माण चल रहा है। यहां कुछ मजदूरों के रहने की भी जानकारी मिली है। जिनसे अब पुलिस पूछताछ करने की बात कर रही है।

मामले की जानकारी देने से बचते नजर आए एसडीओपी

इस मामले में जब ब्यावरा एसडीओपी प्रकाश शर्मा से चर्चा की तो उनका कहना था कि इस मामले की जानकारी अभी फिलहाल उन्हें नहीं है। उनके इस मामले की FIR भी नहीं आई है। जबकि सुठालिया थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जानकारी लगने के साथ ही FIR कर दी गई थी और उसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी गई थी। लेकिन फिर भी पूरे मामले में एसडीओपी बोलने से बचते नजर आए। इस घटना के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले मुरैना में 2 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img