HomeEntertainment'पता नहीं कहां लैंड करूंगा...' सलमान खान ने अपनी आवाज में रिलीज...

‘पता नहीं कहां लैंड करूंगा…’ सलमान खान ने अपनी आवाज में रिलीज किया नया गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बुधवार को अपनी आगामी वॉर-ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ रिलीज कर दिया। इस गाने में सलमान खान ने अपनी आवाज दी है। रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।

सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रिकॉर्डिंग स्टूडियो में गाना गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने अपने खास अंदाज में गाने की रिलीज की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “डिपार्चर टाइम सुबह 5:12 बजे, फ्लाइट टाइम पर है, 2 पैग हो चुके हैं, अपनी सेक्सी ब्यूटी के साथ उड़ान भर रहा हूं, पता नहीं कहां लैंड करूंगा। गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ रिलीज हो गया है।”

हिमेश रेशमिया का म्यूजिक, मुस्कान के साथ सलमान की आवाज

गाने के प्रमोशनल पोस्टर पर दिए गए क्रेडिट के मुताबिक, ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ का म्यूजिक हिमेश रेशमिया से जुड़ा है। इसे सलमान खान और गायिका मुस्कान ने मिलकर गाया है। गाने का संगीत और बोल साजिद खान ने तैयार किए हैं।

पहले भी कई गानों में आवाज दे चुके हैं सलमान

सलमान खान इससे पहले भी अपनी फिल्मों और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स के लिए गाने गा चुके हैं। उनके शुरुआती गानों में फिल्म ‘हैलो ब्रदर’ का ‘चांदी की डाल पर’ शामिल है।

इसके अलावा उन्होंने ‘वांटेड’ का ‘मोस्ट वांटेड ट्रैक’, फिल्म ‘किक’ के ‘हैंगओवर’, ‘तू ही तू’ और ‘है यही जिंदगी’ जैसे गानों को अपनी आवाज दी है। फिल्म ‘हीरो’ का ‘मैं हूं हीरो तेरा’, ‘सुल्तान’ के ‘बेबी को बास पसंद है’ और ‘जग घूमेया’ भी उनके लोकप्रिय गानों में शामिल हैं।

कोरोना महामारी के दौरान सलमान ने ‘प्यार करोना’, ‘तेरे बिना’ और ‘भाई भाई’ जैसे स्वतंत्र गाने भी रिलीज किए थे।

पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था फिल्म का नाम

सलमान खान की यह फिल्म पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से घोषित की गई थी। बाद में इसका नाम बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img