Homeमीडियाभवानीपुर ने चौपोक टोला को हराकर जीता गोंदरेच बॉल प्रतियोगिता का खिताब

भवानीपुर ने चौपोक टोला को हराकर जीता गोंदरेच बॉल प्रतियोगिता का खिताब

नारायणपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में 1-0 से दर्ज की शानदार जीत

महेशपुर। प्रखंड के जयनगर पंचायत अंतर्गत नारायणपुर फुटबॉल मैदान में तीर-धनुष क्लब नारायणपुर के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय गोंदरेच बॉल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को रोमांचक माहौल में खेला गया। फाइनल मुकाबले में भवानीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौपोक टोला की टीम को 1-0 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।

मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। खिलाड़ियों ने गोल करने के लिए लगातार प्रयास किया। मैदान में मौजूद दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। काफी संघर्ष के बाद भवानीपुर की टीम ने एक गोल कर बढ़त बना ली। इसके बाद चौपोक टोला की टीम ने बराबरी करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन निर्धारित समय तक वह गोल करने में सफल नहीं हो सकी। इस तरह भवानीपुर ने 1-0 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता के फाइनल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img