Homeखेलसारांश जैन का बड़ा कारनामा, एक पारी में झटके 7 विकेट, 99...

सारांश जैन का बड़ा कारनामा, एक पारी में झटके 7 विकेट, 99 रनों पर ऑल आउट हुई बिहार की टीम

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के तीसरे दौर के मुकाबले में मध्यप्रदेश के सारांश जैन ने कोहराम मचा दिया। बिहार के खिलाफ सारांश ने अकेले 7 विकेट अपने नाम काम कर लिया। सारांश की इस गेंदबाजी के कारण ही बिहार की पूरी टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 99 रन के स्कोर ऑलआउट हो गई।
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के तीसरे राउंड का मुकाबला खेला जा रहा है। इस चरण में एक मैच मध्य प्रदेश और बिहार की टीम के बीच होल्कर स्टेडियम इंदौर में खेला जा रहा है। सारांश ने मध्य प्रदेश के लिए खेलते हुए बिहार के खिलाफ मैच में पहली पारी में अकेले 7 विकेट लेकर सनसनी मचा दी। पारी में सारांश ने 13 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने सिर्फ 40 रन दिए। सारांश की इस घातक गेंदबाजी के आगे बिहार की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। सारांश के अलावा आवेश खान ने 2 और कुमार कार्तिकेय ने 1 विकेट हासिल किया।

बिहार के सिर्फ दो बल्लेबाज पार कर सके दहाई का आंकड़ा
बिहार की टीम की तरफ से बल्लेबाजी बहुत खराब रही। टीम के सिर्फ 2 खिलाड़ी ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। ओपनर बल्लेबाज मंगल महरौर ने संभलकर खेलते हुए 87 गेंदों में सबसे ज्यादा 42 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे। मंगल के अलावा निचले क्रम के बल्लेबाज सूरज कश्यप ने किसी तरह 15 रन जोड़े। इन दोनों को छोड़कर बाकी पूरी टीम बल्लेबाजी में पूरी तरह फ्लॉप रही।

सारांश जैन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पूरे किए 200 विकेट
33 साल के गेंदबाज सारांश जैन ने मैच में अपना 5वां विकेट लेते ही एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इस विकेट के साथ ही उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में कुल 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। सारांश ने यह शानदार मुकाम मध्य प्रदेश की टीम के लिए खेलते हुए ही हासिल किया है। खास बात यह है कि उनका यह प्रदर्शन उनके फर्स्ट क्लास करियर का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। वह अपनी टीम के मुख्य गेंदबाज हैं और उन्होंने साल 2021-22 में मध्य प्रदेश को चैंपियन बनाने में भी बहुत अहम भूमिका निभाई थी।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैसा रहा है सारांश का प्रदर्शन
33 साल के सारांश जैन ने साल 2014 में मध्य प्रदेश की टीम के साथ अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से वह अब तक 60 फर्स्ट क्लास और 47 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में गेंदबाजी करते हुए कुल 202 विकेट लिए हैं, जबकि लिस्ट ए मैचों में उनके नाम 38 विकेट दर्ज हैं। गेंदबाजी के साथ-साथ वह अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 2 शतक और 14 अर्धशतक लगाते हुए कुल 2312 रन बनाए हैं। सारांश ने इसी साल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उस मैच में उन्होंने 3 विकेट हासिल किए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img