HomeEntertainmentबम ब्लास्ट की धमकी और खराब सेहत के बाद भी अमिताभ बच्चन...

बम ब्लास्ट की धमकी और खराब सेहत के बाद भी अमिताभ बच्चन ने नहीं तोड़ी परंपरा, जलसा में फैंस से की मुलाकात, साथ दिखे अभिषेक

अमिताभ बच्चन एक तरफ इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं और उनके बंगले पर बम से हमले की भी धमकी दी गई है। इन तमाम चुनौतियों के बाद भी बिग बी ने अपनी सालों पुरानी परंपरा नहीं तोड़ी और जलसा के बाहर इकट्ठे हुए फैंस से मुलाकात की।
अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए रविवार का दिन बेहद खास होता है, क्योंकि हर रविवार को बिग बी के जुहू स्थित बंगले ‘जलसा’ के बाहर उन फैंस की भीड़ इकट्ठी होती है जो उनकी एक झलक के लिए मीलों दूर से पहुंचते हैं। वहीं बिग बी भी अपने फैंस को निराश नहीं करते और हर संडे को जलसा से आते हैं और अपने फैंस का अभिवादन करते हैं और ये परंपरा सालों से चली आ रही है। 25 अक्टूबर को भी अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने को बेताब फैंस ‘जलसा’ के बाहर इकट्ठे हुए और बिग बी ने भी फैंस को निराश नहीं किया। स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने के बावजूद बिग बी ने अपनी फैंस से मिलने की परंपरा जारी रखी। वह रविवार, को बाहर आए और अपने फैंस का अभिवादन किया।
फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है। एक तरफ वह केबीसी की शूटिंग के दौरान सेट पर ही गिर गए, जिससे उनके घुटने में चोट आई थी और साथ ही अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। यही नहीं, हाल ही में बिग बी के बंगले में बम से हमले की भी धमकी मिली है। 23 अक्टूबर को बीएमसी मुख्यालय को एक धमकी भरा मेल मिला, जिसमें 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच मुंबई के अलग-अलग स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों को निशाना बनाने की बात कही गई है। इसी मेल में अमिताभ बच्चन के आवास ‘जलसा’ पर ग्रेनेड हमले की धमकी दी गई है। धमकियों और हेल्थ इश्यूज के बाद भी अमिताभ बच्चन बाहर आए और वहां इंतजार कर रही भीड़ का अभिवादन किया।
अभिषेक बच्चन भी साथ रहे मौजूद
रविवार को जब अमिताभ बच्चन अपने फैंस के अभिवादन के लिए बाहर आए, अभिषेक बच्चन भी अपने पिता के साथ मौजूद रहे। जहां अमिताभ भीड़ का अभिवादन करने के लिए आगे खड़े थे, वहीं अभिषेक उनके पीछे रहे और अपने पिता को देख रहे थे, जो बंगले के बाहर इंतजार कर रहे फैंस का अभिवादन कर रहे थे। इस दौरान बिग बी ने नीले, लाल, बेज और ग्रे रंगों वाली एक रंग-बिरंगे प्रिंटेड जैकेट पहने थी। उन्होंने इसके साथ सफेद पैंट, गहरे गुलाबी रंग का हेड-रैप और डार्क सनग्लासेस पहने थे।

कैसी है अमिताभ बच्चन की तबीयत
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग में अपनी सेहत की जानकारी दी। उन्होंने पिछले दिनों बताया था कि स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते डॉक्टर्स ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है, जिसके चलते वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रह सकते। उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया कि पूरी तरह ठीक होने के लिए अभी उन्हें और आराम चाहिए। दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन अपने रियेलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसके दिवाली स्पेशल एपिसोड में ‘रामायण’ की टीम नजर आने वाली है। इसका प्रोमो भी जारी किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img