HomeEntertainmentमनोज तिवारी ने मां को दिया अपनी कामयाबी का श्रेय, बताया कैसे...

मनोज तिवारी ने मां को दिया अपनी कामयाबी का श्रेय, बताया कैसे बने सुपरस्टार, ‘पति पत्नी और पंगा’ पर हुए भावुक

भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी अपनी मां के साथ पहली बार टीवी रियलिटी शो ‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा’ पर नजर आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि संघर्ष के दिनों में उनकी मां के बताए एक गाने ने उनकी किस्मत बदल दी और उन्हें सुपरस्टार बना दिया।
धमाल विद पति-पत्नी और पंगा – जोड़ियों का रियलिटी चेक’ में भले ही सारा ध्यान सेलिब्रिटी कपल, उनकी केमिस्ट्री और उनकी प्यारी नोक-झोंक पर होता है, लेकिन ‘सास-मां’ स्पेशल वीकेंड के एक एपिसोड ने सभी को इमोशनल कर दिया। इस शो में पहली बार भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी अपनी मां और दूसरी पत्नी के साथ दिखाई दिए। इस दौरान एक्टर भावुक हो गए और उन्होंने बताया कि उनकी मां के बताए एक गाने ने उनकी किस्मत बदल दी और उन्हें सुपरस्टार बना दिया। हालांकि, जब सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी ने उनसे गाने को कहा तो मनोज तिवारी की मां ने वो गाना गाया और अर्जुन बिजलानी की पत्नी इमोशनल हो गईं।
मनोज तिवारी ने मां के साथ गाया गाना
मनोज तिवारी की मां ने शो के सेट पर पहुंचकर एपिसोड को और भी खास बना दिया। इसके बाद एक ऐसा गाना गाया गया, जिसने सबका दिल छू लिया। मनोज तिवारी ने अपनी मां के साथ मिलकर वही गाना गाया, जिसने उन्हें एक गायक के तौर पर खास पहचान दिलाई थी। मां-बेटे की इस भावुक प्रस्तुति को देखकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं।

मनोज तिवारी अपनी मां की वजह से बने सुपरस्टार
अपने मुश्किल दौर को याद करते हुए, मनोज तिवारी ने ‘पति-पत्नी और पंगा 2’ में बताया कि उनकी मां ही उनके गाने की गुरु हैं। उन्होंने कहा, ‘जब में स्ट्रगल कर रहा था कि मुझे क्या गीत गाना चाहिए तब मां ने मुझे कहा कि तुम ये गीत गाउ। वो एक माता का गीत था। मैंने वो गीत गाया और उसी से सुपरस्टार बन गया।’

पुरानी यादों में खोए मनोज तिवारी
इस बारे में बात करते हुए मनोज तिवारी कहते हैं, ‘पति-पत्नी और पंगा 2 में अपनी मां को अपने साथ पाकर मैं पुरानी यादों में खो गया। मुझे अपनी जिंदगी के वे सभी पड़ाव याद आ गए, जिन्हें उन्होंने करीब से देखा है। 94 साल की उम्र में भी वे मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं। चाहे कुछ भी बदल जाए, जब वे मेरे साथ होती हैं तो मुझे लगता है कि मैं पूरी दुनिया का सामना कर सकता हूं। मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात से होती है कि उन्होंने मेरी पत्नी सुरभि को कितने प्यार से अपनाया है और उन दोनों के बीच कितना खूबसूरत रिश्ता है।’

कहां देखें पति पत्नी और पंगा 2

‘पति पत्नी और पंगा 2’ सेलिब्रिटी कपल्स का एक रियलिटी शो है, जो शनिवार को रात 9:00 बजे कलर्स टीवी पर देख सकते हैं। वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा और हॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है। हाल ही में इस शो के सेट से अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस शो में अर्जुन बिजलानी-नेहा स्वामी, मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी, शब्बीर अहलूवालिया-कांची कौल, दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, राहुल वैद्य-दिशा परमार और दीपिका सिंह-रोहित राज जैसे कपल शो में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img