Homeबड़ी खबरेंMP News: आगरा से गिरफ्तार आरोपी ने भोपाल में भागने की कोशिश...

MP News: आगरा से गिरफ्तार आरोपी ने भोपाल में भागने की कोशिश की, पुलिस की गोली से घायल; रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड में कार्रवाई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी वरुण कुमार पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को आगरा से गिरफ्तार कर भोपाल लाया जा रहा था। मंगलवार सुबह मुगलिया छाप इलाके के पास उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ उसकी धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।

आरोपी वरुण कुमार मृतक राकेश अग्रवाल का केयरटेकर था। हत्या के बाद से ही वह फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम उसे लेकर भोपाल आ रही थी।

मुगलिया छाप के पास भागने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे भोपाल के मुगलिया छाप इलाके में आरोपी ने पुलिस की पकड़ से निकलने की कोशिश की। उसने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं रुका तो जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान गोली उसके पैर में लगी।

घायल आरोपी को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हत्या और लूट के मामले में FIR दर्ज

पुलिस ने आरोपी वरुण कुमार के खिलाफ हत्या और लूट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 127(2), 307 और 311 का उल्लेख किया गया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में वरुण पर शक जताया गया था, क्योंकि घटना के बाद से वह गायब था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसे एक एजेंसी के माध्यम से राकेश अग्रवाल की देखभाल के लिए नियुक्त किया गया था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।MP News: आगरा से गिरफ्तार आरोपी ने भोपाल में भागने की कोशिश की, पुलिस की गोली से घायल; रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड में कार्रवाई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img