Homeबड़ी खबरेंनेपाल में माउंट एवरेस्ट के पास दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, एक नागरिक...

नेपाल में माउंट एवरेस्ट के पास दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, एक नागरिक की मौत; कई घायल

काठमांडू। नेपाल में माउंट एवरेस्ट क्षेत्र के पास मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सोलुखुम्बु जिले के फेरिचे हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि न्यूजीलैंड के एक नागरिक समेत कई लोग घायल हुए हैं।

नेपाल पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 8:11 बजे हुआ। उस समय ‘फिशटेल एयर’ और ‘एयर डायनेस्टी’ के हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरने की कोशिश कर रहे थे।

न्यूजीलैंड के नागरिक समेत कई लोग घायल

रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में भारतीय मूल के न्यूजीलैंड नागरिक शैलेश कृष्ण पटेल भी घायल हुए हैं। उन्हें प्रभु हेलीकॉप्टर के जरिए काठमांडू के मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों हेलीकॉप्टरों के पायलटों को भी चोटें आई हैं। उन्हें आगे के इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया।

दो हेलीकॉप्टरों के पायलटों की पहचान हुई

अधिकारियों के मुताबिक, फिशटेल एयर के हेलीकॉप्टर को कैप्टन प्रज्ज्वल केसी उड़ा रहे थे, जबकि एयर डायनेस्टी के हेलीकॉप्टर की कमान कैप्टन रबिंद्र प्रजापति के पास थी। हादसे में कैप्टन प्रजापति के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी

हादसे के बाद सिमरिक एयर का एक हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया गया। दोनों हेलीकॉप्टरों में कुल कितने यात्री सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस और संबंधित अधिकारी घटना की विस्तृत जानकारी जुटा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img